छत्तीसगढ़( Chhattisgarh) भारत का एक राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर 2000 को हुआ था। यह भारत का 26वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो 'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण 'बिहार' बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीसगढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण 'छत्तीसगढ़' बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। 'छत्तीसगढ़' तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है।
यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम-2000 (84वाँ संविधान संशोधन: अनुच्छेद 03 के तहत् राज्यों का गठन) द्वारा भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश से पृथक होकर 01 नवम्बर, 2000 को 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि से भारतीय संघ का 26वाँ राज्य बना। साथ ही 09 नवम्बर - 'उत्तराखण्ड (27वाँ)' राज्य एवं 15 नवम्बर, 2000 'झारखण्ड (28वाँ)' इन दोनों राज्यों का गठन हुआ।
जहाँ मध्यप्रदेश Madhya Pradesh को छत्तीसगढ़ का ''मातृ राज्य'' के नाम से जाना जाता है। यह मध्यप्रदेश से सन् 1956 से 2000 लगभग 44 वर्ष तक अंग रहा।
नव-निर्मित राज्य को देखने के पश्चात् वह 'समुद्री घोड़े:-हिप्पोककेम्पस या सी हाॅर्स (Sea Horse or Hippocampus)के समान दिखाई पड़ता है। जो कि इस राज्य हेतु मानचित्र की संकल्पना वर्ष 1905 में निर्मित हुई थी।
छत्तीसगढ़ राज्य (Chhattisgarh) का गठन एकीकृत मध्यप्रदेश के सन् 1998 में 16 जिलों को पृथक कर किया गया था। तत्पश्चात् सन् 2007 में दो नये जिले:- 'नारायणपुर (Narayanpur)' और 'बीजापुर (Bijapur)' बनाया गया।

राज्य सरकार Chhattisgarh Government ने 15 अगस्त, 2011 को राज्य में पुनः- 09 नये जिलों- सुकमा, कोण्डागांव, बलौदाबाजार, बालोद, बेमेतरा, मुंगेली, सूरजपुर और बलरामपुर को बनाये जाने की घोषणा किया। अब वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के जिलों की कुल संख्या 27 है।
आजादी से पहले छत्तीसगढ़ राज्य चाौदह (14) रियासतों जैसे-बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ़, छुईखदान, कवर्धा, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़, सरगुजा, उदयपुर, जशपुर, कोरिया, चाँगभरवार में विभाजित था।
जो कि 'सेन्ट्रल प्रोविसेंज और बरार (Central Provinces and Berar)' का एक हिस्सा था जिसमें ब्रिटिशों द्वारा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग को खालसा कहा जाता था, जिसका मुख्यालय, रायपुर में स्थित था।
ब्रिटिश सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की जनता ने सर्वप्रथम सन् 1774 ई. में विद्रोह किया था, जो अंग्रेजों के खिलाफ भारत में पहला विद्रोह माना जाता है। जिसे राज्य के विद्राही ''चिर विद्राही'' के नाम से जाना जाते थे।
इस प्रकार भारत के आजादी पश्चात् सन् 1948ई. में छत्तीसगढ़ की चाौदह (14) देशी रिसायतों का ''मध्य भारत'' से मिला और सन् 1950 से छत्तीसगढ़ पुराने मध्यप्रदेश तथा 01 नवम्बर, 1956 से नए मध्यप्रदेश का हिस्सा बना।
राज्य महत्व:- आदिवासी बाहुल्य राज्य, खनिज एवं वन संपदा में सम्पन्न, क्षेत्रीय जनता की आशातीत अपेक्षाओं का प्रतीक
नामकरण कैसे हुआ:- 36गढ़ों की संख्या के आधार पर ''छत्तीसगढ़'' नामकरण, कलचुरी राजा चेदिवंशीय थे, उनका राज्य ''चेदिशगढ़'' कहलाता था, जो कालान्तर में ''छत्तीसगढ'' हो गया ।
प्रजाति:- यह 'प्रोटोआॅस्ट्रेलाइड Proto Astrelaid' जनजाति से है, जिसकी खोज डाॅ. बी.एस. गुहा द्वारा की गई।
क्षेत्रफल:- कुल 135,194 वर्ग किमी., जो मध्यप्रदेश Madhya Pradesh के कुल क्षेत्रफल का 30.47 प्रतिशत एवं सम्पूर्ण भारत के क्षेत्रफल का 4.11 प्रतिशत होने के साथ-साथ यह राज्य अपने क्षेत्रफल के आधार पर देश का 10वाँ स्थान का बड़ा राज्य है (9वाँ स्थान- ओड़िसा (Odisha), 11वाँ स्थान- तमिलनाडु (Tamil Nadu) को प्राप्त है) तथा विश्व में छत्तीसगढ़ के समान क्षेत्रफल वाला देश 'यूनान (Greece)' को माना जाता है।

जनसंख्या(Population):- मध्यप्रदेश से पृथक होकर राज्य का प्रथम जनगणना 2001 के अनुसार जनसंख्या 2,08,33,803, भारत की जनसंख्या का 2.02 प्रतिशत एवं देश का 17वाँ नंबर का राज्य है। इसी प्रकार, जनगणना 2011 के अनुसार वर्तमान जनसंख्या 2,55,40,195 भारत की जनसंख्या का 2.11 प्रतिशत एवं देश का '16वाँ स्थान' का राज्य बना ।
Chhattisgarh General Knowledge-2018 छत्तीसगढ़ के विस्तृत जानकारी
क्र.प्रश्‍नउत्‍तर
01.छत्तीसगढ़ का स्‍थापना दिवस1 नवंबर 2000
02.छत्तीसगढ़ की राजधानीरायपुर
03.छत्तीसगढ़ की राजकीय भाषाछत्‍तीसगढी, हिन्‍दी
04.छत्तीसगढ़ के पहले मुख्‍यमंत्रीश्री अजीत जोगी जी
05.छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्‍यमंत्रीश्री रमन सिंह जी
06.छत्तीसगढ़ के पहले राज्‍पालश्री दिनेश नंदन सहाय जी
07.छत्तीसगढ़ के वर्तमान राज्‍यपालश्री बलराम जी दास टंडन जी
08.छत्तीसगढ़ का राजकीय पशुजंगली भैंस
09.छत्तीसगढ़ का राजकीय फूल-
10.छत्तीसगढ़ का राजकीय पेडसाल
11.छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षीपहाडी मैना
12.छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल135194 वर्ग किलोमीटर
13.छत्तीसगढ़ का सबसे बडा नगररायपुर
14.छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक नृत्‍यगौडी, करमा, झूमर, डागला, पाली, टपाली आदि
15.छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदीयॉमहानदी, गोदावरी, नर्मदा, रिहंद, इंद्रावती
16.छत्तीसगढ़ की सीमाऐंमध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, आंध्रप्रदेश
17.छत्तीसगढ़ का प्रमुख कृषि उत्‍पादनचावल, दालें, गेहूॅ, मूॅंगफली, मक्‍का, सागौन आदि
18.छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटक स्‍थलनवागढ़, सेतगंगा, इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान, कैलाश गुफा, मल्हार, भोरमदेव मंदिर आदि
19.छत्तीसगढ़ के प्रमुख उद्योगइंजीनियरिंग कारखाने, इस्‍पात फाउंड्री, कृषि व वन आधारित लधु उदयोग आदि
20.छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्‍या27
21.छत्तीसगढ़ में लोक सभा की सीटें11
22.छत्तीसगढ़ में राज्‍यसभा की सीटें5
निवेदन:- आप सभी से निवेदन है कि इस सामान्य ज्ञान लिंक को अपने दोस्तों एवं व्हाट्सप्प ग्रुप तथा अन्य सोशल नेटवर्क जो भी आप उपयोग करते हों उसमे शेयर जरूर करें और एक अच्छा रोजगार पाने में उनकी मदद करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद की,कहानी वीर नारायण सिंह की।